फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Chaudhary Charan Singh was worried about his rival Rajnarayan in a election

रोचक किस्सा: चौधरी चरण सिंह को रहती थी अपने प्रतिद्वंद्वी राजनारायण की चिंता, पढ़िए चुनाव की एक दिलचस्प कहानी

Fri, 29 Mar 2024 01:47 PM IST
कपिल kapil अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2024 01:47 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से जुड़ा एक बहुत ही रोचक किस्सा सामने आया है। जानिए आखिर चौधरी चरण सिंह को अपने प्रतिद्वंद्वी राजनारायण की चिंता क्यों रहती थी।

विज्ञापन
Baghpat: Chaudhary Charan Singh was worried about his rival Rajnarayan in a election
चौधरी चरण सिंह और राजनारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौजूदा दौर में प्रत्याशी एक-दूसरे की छिछालेदारी करते हैं। वे अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं करते। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह का विपक्षी प्रत्याशियों को लेकर ऐसा व्यवहार रहता था जो उनकी राजनीति में एक अलग छवि दिखाता है। 

विज्ञापन


रायबरेली में वर्ष 1977 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी को हराने वाले राजनारायण 1984 में चौधरी चरण सिंह को चुनौती देने के लिए बागपत चुनाव लड़ने पहुंच गए थे। चरण सिंह के सियासी गढ़ में चुनौती देना उस समय बड़ी बात थी। मगर राजनारायण ने चौधरी चरण सिंह के सामने पर्चा दाखिल कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, राजनारायण नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे तो लौटते हुए सामने से चौधरी चरण सिंह आ रहे थे। उनको देखते ही वह नतमस्तक हो गए। उनका हाथ पकड़कर अपने सिर पर रख लिया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह से कहा कि मुझे चुनाव में जीत का आशीर्वाद दीजिए। चौधरी चरण सिंह ने तुरंत उनको जीत का आशीर्वाद दिया।

राजनारायण के साथ बदसलूकी न करने की करते थे अपील
राजनारायण देर रात तक चुनावी सभाएं करते थे। चौधरी चरण सिंह को बागपत में ऐसा करना थोड़ा खटकता था। उनको डर था कि किसी गांव में उनके साथ बदसलूकी न हो जाए। इसलिए ही चौधरी चरण सिंह अपनी हर सभा में यह अपील जरूर करते थे कि राजनारायण के साथ कोई बदसलूकी नहीं हो।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत से वेस्ट यूपी के जिलों में अलर्ट, सड़कों पर निकले पुलिस अधिकारी

विज्ञापन

तीसरे स्थान पर रहे थे राजनारायण 
चौधरी चरण सिंह लोकदल के टिकट पर 53 फीसदी वोट पाकर विजयी रहे, जबकि कांग्रेस के महेश चंद्र उपविजेता रहे। राजनारायण तीसरे स्थान पर चले गए और जमानत जब्त करवा बैठे।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज अध्याय समाप्त: पूरब और पश्चिम के माफिया के बीच सेतु था मुख्तार, पूरे प्रदेश में वसूलते थे गुंडा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed