{"_id":"65679b36b80787356d058aa6","slug":"baghpat-block-became-overall-champion-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-7624-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन बना
विज्ञापन
बागपत। मवीकलां के किसान इंटर कालेज में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कराई गई, जिसका शुभारंभ बागपत के खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार और प्रधान दीपक कुमार ने किया। बागपत ब्लॉक ओवर आल चैंपियन रहा।
प्राथमिक स्तरीय बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में आयुषी खेकड़ा ब्लॉक, 100 मीटर में नेहा बागपत ब्लॉक, 200 मीटर में करुणा बिनौली ब्लाक, 400 मीटर में आयुषी खेकड़ा ब्लॉक प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में वंश खेकड़ा ब्लॉक, 100 मीटर में सहीम बिनौली ब्लाक, 200 मीटर में मनीष बड़ौत ब्लॉक, 400 मीटर में अरीब पिलाना ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तरीय बालिका वर्ग में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में अनन्या खेकड़ा ब्लॉक, 400 मीटर में आयुषी बिनौली ब्लाक, 600 मीटर में रौनक बागपत ब्लॉक प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग में 100 मीटर में वंश खेकड़ा ब्लॉक, 200 मीटर में गिरीश खेकड़ा ब्लॉक, 400 मीटर में अभि खेकड़ा ब्लॉक, 600 मीटर में ओम खेकड़ा ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहे।
प्राथमिक स्तर की बालिकाओं की लंबी कूद में शिवानी पिलाना ब्लॉक प्रथम और बालक वर्ग में वंश खेकड़ा ब्लॉक प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक स्तरीय लंबी कूद बालिका वर्ग में अनन्या खेकड़ा ब्लॉक प्रथम और बालक वर्ग में राहुल पिलाना ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तरीय ऊंची कूद बालिका वर्ग में वर्षा छपरौली ब्लॉक प्रथम और बालक वर्ग में तनिष बागपत ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में पिलाना ब्लॉक और बालिका वर्ग में बागपत ब्लॉक की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्तरीय कबड्डी बालिका वर्ग में बागपत ब्लॉक और बालक वर्ग में बड़ौत ब्लॉक की टीम प्रथम स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर खो-खो बालिका वर्ग में खेकड़ा ब्लॉक और बालक वर्ग में पिलाना ब्लॉक की टीम प्रथम स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तरीय खो-खो टीम बालिका वर्ग में बिनोली ब्लाक और बालक वर्ग में बागपत ब्लॉक की टीम प्रथम स्थान पर रही। योग बालिका वर्ग में पिलाना और बालक वर्ग में छपरौली ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहे। गोला फेंक बालक वर्ग में राजा वेद बागपत ब्लॉक और बालिका वर्ग में गुनगुन बिनौली ब्लाक प्रथम रहे। डिस्कस थ्रो में बालिका वर्ग में निशा बड़ौत ब्लॉक और बालक वर्ग में प्रिंस बड़ौत ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहे।
बालकों की कुश्ती में 25 किलो में चिराग बागपत ब्लॉक, 30 किलो में सागर बागपत ब्लॉक, 35 किलो में रमन छपरौली ब्लॉक, 40 किलो में समीर छपरौली ब्लॉक, 45 किलो में जुनैद छपरौली ब्लॉक और 45 प्लस में सुकेब छपरौली ब्लॉक विजयी रहे। उच्च प्राथमिक स्तरीय बालक वर्ग क्रिकेट में कंपोजिट विद्यालय बडक़ा विजयी रहा।
खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बीएसए आकांक्षा रावत ने मेडल पहनाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीईओ खेकड़ा प्रियंका शर्मा, बीईओ बडौत अनिल कुमार, बीईओ बिनौली राशिद अली, श्वेता वर्मा, नीतू यादव, व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, महेंद्र सिंह, कुलदीप बंसल, अशोक अंतिल, दर्शन सिंह, शिमला, रूपा, राजकुमार शर्मा, सीमा शर्मा, वसुधा भारद्वाज, निधि मलिक आदि का सहयोग रहा।