{"_id":"66d09ca94e04806c13017d43","slug":"baghpat-blackmailing-of-9th-class-student-by-morphing-her-photo-said-let-me-do-whatever-i-want-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: नौवीं की छात्रा की फोटो मॉर्फ कर ब्लैकमेलिंग, बोला- मेरी बात मान ले, नहीं तो कर दूंगा बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: नौवीं की छात्रा की फोटो मॉर्फ कर ब्लैकमेलिंग, बोला- मेरी बात मान ले, नहीं तो कर दूंगा बदनाम
Thu, 29 Aug 2024 09:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 29 Aug 2024 09:40 PM IST
सार
एक लड़के ने नौवीं की छात्रा से दोस्ती की और फिर उसकी फोटो सोशल साइट से उठाकर अपने साथ मॉर्फ करके ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepik
विस्तार
शहर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा का पीछा करने वाले मनचले की परिजनों ने पकड़कर धुनाई कर दी। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह शहर में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती है। कोचिंग सेंटर के पास एक दुकान पर आने वाले युवक से उसकी दोस्ती हो गई, लेकिन कुछ समय बाद उसने बात करनी बंद कर दी। आरोप लगाया कि युवक ने उसके सोशल अकाउंट से उसके फोटो डाउनलोड कर लिए। जिन्हें अपने फोटो के साथ जोड़कर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। कहने लगा मेरी बात मान ले नहीं तो फोटो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी जानकारी उसने शिक्षक और परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को युवक पीछा करते हुए उसके कोचिंग सेंटर तक पहुंच गया, जिसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।