फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Being disturbed due to barking at night, 5 dogs were cut and thrown in the pond

UP: रात में भौंकने से हो रही थी परेशानी, पांच कुत्ते काटकर तालाब में फेंके, बागपत के इस गांव में हुई वारदात

Sun, 13 Apr 2025 12:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 13 Apr 2025 12:01 PM IST
सार

अमीनगर सराय के गौसपुर गांव में यह वारदात हुई। ग्रामीणों ने कुत्तों के शव तालाब में देखे तो हंगामा कर दिया और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Baghpat: Being disturbed due to barking at night, 5 dogs were cut and thrown in the pond
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अमीनगर सराय के गौसपुर गांव में रात में भौंकने पर पांच कुत्तों को काटकर तालाब में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह तालाब में उनके शव पड़े मिले तो गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सिंघावली अहीर पुलिस से शिकायत करते हुए कुत्तों को मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

गौसपुर गांव के पूर्व प्रधान वकील, जमशेद, अरशद समेत अन्य ग्रामीण रविवार को सिंघावली अहीर थाने में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति रात में घर से निकलकर खेतों से गन्ने, लहसुन समेत अन्य सब्जी चोरी करके ले जाता है। गांव के बाहर जाने वाले रास्ते में कुत्ते बैठे रहते हैं, जो रात में आवागमन करने वालों पर भौंकते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो दिन से ग्रामीणों को कुत्तों के भौंकने की आवाज नहीं आई। रविवार को गांव के तालाब में पांच कुत्ते कटे हुए पड़े मिले। उन्होंने गांव के ही व्यक्ति पर कुत्तों को काटकर तालाब में फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed