{"_id":"6997066e353db8afd60400a1","slug":"baghpat-battery-of-electronic-scooter-explodes-in-the-repairing-center-shop-house-catches-fire-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रिपेयरिंग सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी फटी, दुकान-मकान में लगी आग, परिवार में चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रिपेयरिंग सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी फटी, दुकान-मकान में लगी आग, परिवार में चीख-पुकार
Thu, 19 Feb 2026 06:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:18 PM IST
सार
शहर के नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास स्थित शफीक अहमद के रिपेयरिंग सेंटर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में आग लग गई। दुकान के ऊपर की मंजिल पर रह रहे परिवार में भगदड़ मच गई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग लगने की जानकारी देता शफीक और जली स्कूटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर शफीक अहमद के इलेक्ट्रॉनिक वाहन रिपेयरिंग सेंटर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी तेज धमाके से फट गई। इससे शफीक की दुकान और मकान में आग लग गई। शफीक और उसके परिवार वालों ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। आग लगने से दुकान में खड़ी बाइक, मशीनें, उपकरण और घर का सामान जल गया।
विज्ञापन
Trending Videos
नौरोजपुर गुर्जर मार्ग स्थित बस्ती निवासी शफीक अहमद ने बताया कि उसने अपनी दुकान में इलेक्ट्रॉनिक वाहन रिपेयरिंग सेंटर खोल रखा है। बुधवार शाम वह किसी काम से गया हुआ था, तभी एक ग्राहक अपनी खराब इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दुकान पर खड़ी करके चला गया। ग्राहक ने इसके बारे में फोन करके बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दुकान के अंदर खड़ी करके ऊपर बने मकान में अपने भाई शहजाद, मां रशीदन, बच्चे इब्राहिम, अरमान, रिहान के साथ घर में सोया हुआ था। बुधवार रात करीब एक बजे तेज धमाके से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी फट गई। इससे दुकान में आग लग गई। इसके बाद ऊपर बने मकान में भी आग लग गई। घर में सो रहे परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया और बाहर भागकर जान बचाई।
इससे आसपास के लोग भी वहां आ गए और पानी डालकर आग बुझाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी आ गए। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शफीक अहमद ने बताया कि आग लगने से स्कूटी, एक बाइक, मशीनें, कटर, चारपाई, बिस्तर समेत अन्य सामान जल गया। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। स्कूटी मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।