{"_id":"69f24b3d676dd9ca700f5da5","slug":"baghpat-ban-on-girls-and-women-coming-to-jain-temple-wearing-jeans-tops-skirts-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: जैन मंदिर में युवतियों व महिलाओं के जींस-टॉप, स्कर्ट पहनकर आने पर रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: जैन मंदिर में युवतियों व महिलाओं के जींस-टॉप, स्कर्ट पहनकर आने पर रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला
Thu, 30 Apr 2026 12:35 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:35 AM IST
सार
श्री पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर समिति ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कहते हुए यह फैसला लिया है। इस निर्देश से संबंधित बोर्ड भी मंदिर के बाहर लगवा दिया है, जिसका आज से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर लगाया गया बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत स्थित बड़ागांव के श्री पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में महिलाओं व लड़कियों के जींस-टॉप, बरमूडा, स्कर्ट, नाइट सूट, हाफ पैंट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर समिति ने इसके लिए वहां बोर्ड भी लगा दिया है। मंदिर में सूट, साड़ी पहनकर और सिर ढंककर आने को कहा गया है। यह रोक बृहस्पतिवार से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर समिति के मैनेजर प्रभास जैन ने बताया कि मंदिर में यह बोर्ड बुधवार को लगाया गया। पहले दिन इसके लिए किसी को ज्यादा कुछ नहीं कहा गया, जिससे महिलाओं व लड़कियों को इसकी जानकारी हो सके और वे बृहस्पतिवार से मंदिर में अपनी संस्कृति के अनुसार ही पहनावे में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभास जैन के अनुसार यह केवल इसलिए किया गया है, जिससे हमारे बच्चे पुरानी संस्कृति को दोबारा से अपना सकें। उनके अनुसार इस समय बच्चे संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और आधुनिकता की तरफ बढ़ रहे हैं। उनकी आधुनिकता पर रोक नहीं होनी चाहिए, मगर धार्मिक स्थलों पर हम संस्कृति को कायम रख सकते हैं।
महिलाओं व लड़कियों के जींस-टॉप, बरमूडा, स्कर्ट, नाइट सूट, हाफ पैंट पहनकर मंदिर में आने पर रोक लगाने का केवल यही कारण है कि उनको संस्कृति से जोड़कर रखना। मंदिर समिति के सदस्य त्रिलोक जैन का कहना है कि यह केवल बोर्ड लगवाया गया है, इसके लिए किसी पर दबाव नहीं दिया गया है। यह धार्मिक स्थलों पर अपनी संस्कृति को लेकर जागरूकता के लिए किया गया है।
ये भी देखें...
Baghpat: पत्नी और बेटे के सामने एलीवेटेड रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा दी छलांग, युवक की मौत
ये भी देखें...
Baghpat: पत्नी और बेटे के सामने एलीवेटेड रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा दी छलांग, युवक की मौत