{"_id":"66cec8526df9e871550a30de","slug":"baghpat-attempt-to-kidnap-a-young-man-in-public-pointed-a-pistol-put-it-in-the-car-you-will-be-shocked-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सरेआम युवक के अपहरण का प्रयास, पिस्टल तानी, कार में डाला, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सरेआम युवक के अपहरण का प्रयास, पिस्टल तानी, कार में डाला, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे
Wed, 28 Aug 2024 12:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:20 PM IST
सार
कुछ लोगों ने सरेआम एक युवक को अपनी कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। हंगामा होने पर वे भाग गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात कुछ युवकों पर कार में सवार लोगों ने पिस्टल तान दी और एक युवक को गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। हाईवे पर हंगामा बढ़ने पर वे भाग गए। इसके बाद पीड़ितों ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर रहने वाले बुग्गी चालक समीर और सगीर ने बताया कि मंगलवार रात दोनों भाई अपनी बुग्गियों में मलबा लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक कार आगे आकर रुकी। कार से निकले युवकों ने सगीर पर पिस्टल तान दी और गाड़ी में बैठाने लगे। सगीर ने शोर मचाकर समीर को बचाने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि तभी गाड़ी से उसके साथी निकले और सगीर को कार में डालकर ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों की पिटाई की गई। तभी वहां से गुजर रहे लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। यह पूरी घटना एक शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी गाजियाबाद एसओजी के सिपाही थे। बागपत पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।