फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat and the public today, will your government Cpruli

बागपत और छपरौली की जनता आज चुनेगी अपनी सरकार

Sat, 05 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 05 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Baghpat and the public today, will your government Cpruli
तीसरे चरण में बागपत और छपरौली विकास खंड के 69 गांवों में जनता शनिवार को मतदान कर अपना फैसला सुनाली देगी। मतदान सुबह 7 बजे ही शुरू हो जाएगा। 2.14 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 426 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।
विज्ञापन


बागपत विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए लिए 274 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि ग्राम पंचायत की 156 सीटों के लिए 363 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन उम्मीदवारों की किस्मत की कहानी बागपत विकास खंड के 1.11 लाख मतदाता अपनी मुहर लगाकर लिख देंगे। इस ब्लॉक में 194 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

छपरौली के 26 ग्राम पंचायतों में से ग्राम काकौर में भोपाल सिंह को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया गया है। शेष 25 ग्राम पंचायतों के लिए 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि ग्राम पंचायत की 156 सीटों के लिए 355 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। यहां लगभग 1.13 लाख मतदाता अपनी मुहर लगाकर अपने प्रत्याशी का चुनाव शनिवार को कर देंगे। यहां पर 199 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
बागपत विकास खंड के लिए शुक्रवार को एसपीसी डिग्री कॉलेज से 194 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। जबकि 30 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया। शाम तक सभी पार्टियां निर्धारित बूथों पर पहुंच गईं। सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि से बागपत विकास खंड को 16 सेक्टर एवं 3 जोन में बांटा गया है। जबकि छपरौली में शुक्रवार को 199 पोलिंग पार्टियों को श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से रवाना कर दिया गया। यहां 30 को रिजर्व में रखा गया है। इस ब्लाक को 15 सेक्टर और 3 जोन में बांटा गया है।

सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा मतदान
शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान शाम 4.30 बजे तक होगा। 4.30 बजे लाइन में लगने वाले अंतिम मतदाता को 1 नंबर की पर्ची जारी की जाएगी। उसके बाद किसी को भी लाइन में नहीं लगने दिया जाएगा।

गड़बड़ी की कोशिश की तो जेल भेजा जाएगा : डीएम
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा है कि चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश की गई तो जेल भेजा जाएगा। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा। मतदाताओं को किसी ने डराने का प्रयास किया तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने संवेदनशील तथा अति संवेदनशील गांवों निवाड़ा, गौरीपुर, सिसाना, मीतली, निबाली, बली, सरूरपुर, तुगाना, लूंब, किरठल में फ्लैग मार्च निकाला। जिलाधिकारी ने कहा कि फ्लैग मार्च गड़बड़ी फैलाने वालों एवं अशांति पैदा करने वालों के लिए कड़ी चेतावनी है।

शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराएं। जो लोग चुनावी प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे वे बख्शे नहीं जाएंगे। फ्लैग मार्ग गांव की गलियों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। डीएम ने लोगों से गांव की परिस्थितियों के बारे में जानकारी भी ली।


मतगणना के लिए प्रशिक्षण 11 दिसंबर को
बागपत। ग्राम प्रधान एवं सदस्य पदों पर चुनाव समाप्त होने के बाद चारों चरणों की मतगणना संबंधित विकास खंडों पर 13 दिसंबर को होगी। मतगणना के लिए सभी मतगणना कार्मिकों को 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे गेटवे इंटरनेशनल स्कूल सिसाना, बागपत में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed