{"_id":"6180198e2552b439cc5b3a24","slug":"baghpat-and-ramala-cooperative-sugar-mills-inaugurated-with-worship-baghpat-news-mrt563258812","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत व रमाला सहकारी चीनी मिल का हवन व पूजन के साथ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत व रमाला सहकारी चीनी मिल का हवन व पूजन के साथ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/रमाला। बागपत व रमाला मिल का सोमवार को हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। मिल पर पहली पर्ची लेकर आए किसानों को डीएम और जनप्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
रमाला सहकारी चीनी मिल में सांसद डा. सत्यपाल सिंह व विधायक सहेंद्र रमाला ने हवन में आहुति डाली। रमाला मिल में पहली तौल डीएम राजकमल यादव ने कराई। मिल में पिछले वर्ष 98.79 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। वर्ष 2021-22 लक्ष्य 90 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है। रमाला सहकारी चीनी मिल ने 84.04 फीसदी गन्ना बकाए का भुगतान कर दिया गया है और शेष भुगतान 31 दिसंबर से पहले कर दिया जाएगा। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने सबसे पहले गन्ना लाने वाले असारा के किसान अलीहसन पुत्र हकीमुद्दीन को शॉल ओढ़ाकर और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
दी बागपत को आपरेटिव शुगर मिल में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के पहुंचने से पहले ही हवन पूजन कराया गया और विधायक योगेश धामा ने हवन में आहुति दी। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने पहुंचकर केवल चेन में गन्ना डाला और उनके साथ डीएम राज कमल यादव भी रहे। बागपत कोआपरेटिव शुगर मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर आए ज्ञान सिंह पुत्र अजब सिंह व सुखवीर सिंह पुत्र नैन सिंह को सम्मानित किया गया। बागपत शुगर मिल ने वर्ष 2020-21 में 50.27 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। 78.53 फीसदी बकाए का भुगतान कर दिया है। इस मौके पर राजपाल सिंह सूप, पूर्व उप सभापति रविंद्र मुखिया, अभिषेक कन्डेरा, धर्मपाल सिंह, प्रवीण प्रधान, संचित प्रधान, सुमित पंवार, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
12 मिलों को गन्ना सप्लाई करते है बागपत के किसान
बागपत के किसान बागपत के अलावा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर की 12 मिलों पर गन्ने की सप्लाई करते है। जिले में 311 केंद्रों पर गन्ने की तौल होती है। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि छह नवंबर से मिलो को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा।
आज से जारी होंगे किसानों के इंडेट
जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि मंगलवार से किसानों के इंडेट जारी किए जाएंगे। छह नवंबर से मिल में पूरी क्षमता के साथ पेराई शुरू की जाएगी।