Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: After killing his wife, Khalid kept crying near the dead body for four hours, then called his sister

Baghpat: पत्नी की हत्या कर चार घंटे शव के पास रोता रहा खालिद, फिर साली को फोन कर बोला- मार दी तेरी बहन

Fri, 25 Apr 2025 11:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Apr 2025 11:23 PM IST
सार

शहर के घनश्यामदास मार्ग पर बर्फ खाने के पीछे रहने वाले खालिद ने अपनी पत्नी आसमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही सरेंडर करने थाने पहुंच गया। सात बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Baghpat: After killing his wife, Khalid kept crying near the dead body for four hours, then called his sister
आसपा और खालिद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैलो... तेरी बहन को बहुत समझाया, लेकिन वो मानी नहीं, अब मैंने उसकी हत्या कर दी और थाने जा रहा हूं। ये बातें आसमा के हत्यारोपी पति खालिद ने अपनी साली साइस्ता को फोन करके कहीं। हत्या के बाद घर पहुंची साइस्ता ने पुलिस से हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 
Trending Videos

साइस्ता निवासी पदड़ा ने बताया कि खालिद उसकी बहन के साथ अकसर मारपीट करता था। उसकी बहन का चाल-चलन खराब होने का भी आरोप लगाता रहता था। उन्होंने कई बार समझाया भी, लेकिन खालिद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। खालिद ने पहले भी उसकी बहन की हत्या करने की धमकी दी थी। शुक्रवार को हत्या करने के बाद खालिद ने उसे फोन कर बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खालिद बोला, बच्चों का जीवन बर्बाद हो गया
खालिद ने बताया कि उसके परिवार में दो बेटी और पांच बेटे हैं। पत्नी की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है। उसे पछतावा बस इस बात का है कि उसके बच्चों का जीवन बर्बाद हो गया।

बच्चों को घर से भगाकर शव के पास बैठा रहा
खालिद ने बताया कि उसने दोपहर करीब तीन बजे अपनी पत्नी आसमा की हत्या कर दी थी। इसके बाद घर आए बच्चों को उसने बाहर भगा दिया और शव के पास बैठकर रोता रहा। इसके बाद थाने जाकर पुलिस को बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed