{"_id":"6145a25f4b15734f3b3afc70","slug":"baghpat-accident-news-one-died-in-an-accident-due-to-tire-burst-on-eastern-peripheral-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर कार का टायर फटने से हुआ हादसा, चालक की मौके पर ही मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर कार का टायर फटने से हुआ हादसा, चालक की मौके पर ही मौत
Sat, 18 Sep 2021 01:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:55 PM IST
सार
ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर शनिवार को टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे राजस्थान के मालवीय नगर निवासी मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व राहगीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले मनीष कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटवाया। वहीं जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चांदीनगर सिंगोली तगा गांव के पास इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपराधी बैखौफ: बागपत में दिन निकलते ही युवक को गोलियों से भूना, जंगल में मिला शव
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शव की पहचान राजस्थान के मालवीय नगर निवासी मनीष कुमार पुत्र अवतार मीणा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी कार से कुंडली से गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सिंगोली तगा गांव के पास पहुंचने पर उनकी कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर साइड के डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार चालक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचित कर दिया गया है।