{"_id":"64c8ca0835910dd9f105b3b2","slug":"baghpat-a-youth-was-killed-and-dead-body-thrown-into-the-krishna-river-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Baghpat: युवक की हत्या कर नदी में फेंकी लाश, महिला रिश्तेदार और सैलून संचालक पर कत्ल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Baghpat: युवक की हत्या कर नदी में फेंकी लाश, महिला रिश्तेदार और सैलून संचालक पर कत्ल का आरोप
Tue, 01 Aug 2023 02:32 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:32 PM IST
सार
Murder in Baghpat : बागपत में एक युवक की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया। हत्या का आरोप महिला रिश्तेदार और सैलून संचालक पर लगा है।
विज्ञापन
मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद लाश को नदी में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बामनौली गांव का रहने वाला था राजीव
दोघट क्षेत्र के बामनौली गांव के बिजली मिस्त्री राजीव की हत्या कर शव कृष्णा नदी में फेंक दिया गया। भगवानपुर की एक महिला रिश्तेदार व सैलून संचालक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: स्वामी यतीन्द्रानंद के तीखे बोल, कहा-धार्मिक यात्राओं पर पत्थर बरसाने वालों को गोली से दिया जाए जवाब
विज्ञापन
वहीं, पुलिस नदी में शव को तलाशने में जुटी है। सैलून संचालक 30 जुलाई को बिजली की फिटिंग कराने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। बताया गया कि भगवानपुर व कंडेरा के बीच कृष्णा नदी के पुल से शव को नदी में फेंका गया।
यह भी पढ़ें: Seema Haidar News: तो क्या हिंदी फिल्म में नजर आएंगी सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर