फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A young man took the girl to the fields, called three more friends, all four gang-raped her

Baghpat: किशोरी को खेत में ले गया एक युवक, तीन दोस्त और बुलाए, चारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 11:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Sep 2024 11:12 PM IST
सार

खेत में चार युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। वीडियो वायरल होने पर मामला खुल गया।

विज्ञापन
Baghpat: A young man took the girl to the fields, called three more friends, all four gang-raped her
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। थाना पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

एक युवक ने लड़की को फोन कर बहला फुसलाकर गांव के बाहर बुलाया। वह उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में एक ट्यूबवेल पर ले गया। वहां उसके तीन साथी पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने उसे ट्यूबवेल के अंदर बंधक बना लिया तो उसने शोर मचाकर इसका विरोध किया। आरोपियों ने उसे उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और हाथों से मुंह दबाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन उसे पता चला कि उन्होंने उसका वीडियो वायरल कर दिया तो, उसने अपने परिजनों को सारी घटना बताई। लड़की ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला पुलिस आरक्षी की देखरेख में लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed