{"_id":"6792607021bfaa17ae06862b","slug":"baghpat-a-young-man-from-the-neighborhood-entered-the-house-to-commit-rape-three-sisters-surrounded-him-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दुष्कर्म करने घर में घुस आया पड़ोस का युवक, तीन बहनों ने घेर लिया और फिर ऐसे सिखाया सबक...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दुष्कर्म करने घर में घुस आया पड़ोस का युवक, तीन बहनों ने घेर लिया और फिर ऐसे सिखाया सबक...
Thu, 23 Jan 2025 09:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:00 PM IST
सार
एक बहन के साथ गलत काम होते देखकर दो अन्य बहनें आरोपी के साथ भिड़ गईं। तीनों ने मिलकर युवक को बुरी तरह धुना। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी से तीन बहनें भिड़ गईं। तीनों ने आरोपी को कमरे में बंद कर शोर मचा दिया और फिर वहां पहुंची पुलिस को सौंप दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला समीर उसकी भतीजी को अकेली देखकर घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचाने पर दो बहनें भी वहां आ गईं। विरोध करने पर समीर ने उसकी भतीजी के साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों बहनों ने मिलकर समीर को कमरे में बंद कर शोर मचा दिया। परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए और पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन