Baghpat: राज्य स्तरीय क्रिकेटर की बालकनी से गिरकर मौत, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हुआ हादसा, खेल जगत में शोक
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेटर कुंदन सिंह की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। हादसे से खेल जगत और मीतली गांव में शोक की लहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित साया एवेन्यू गोल्ड सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में राज्य स्तरीय क्रिकेटर ठाकुर कुंदन सिंह (15) की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। हादसे की खबर से खेल जगत और उनके पैतृक गांव मीतली में शोक की लहर दौड़ गई।
मीतली गांव निवासी गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर के इकलौते बेटे ठाकुर कुंदन सिंह अंडर-16 वर्ग में राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। वह परिवार के साथ इंदिरापुरम में रहकर क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Weather Today: वसंत पंचमी पर बदला मौसम..., मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत में बारिश
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुंदन बालकनी में गए थे। वह लोहे की ग्रिल के सहारे खड़े थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से करीब 12 फीट नीचे गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका सिर जमीन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद उनका शव गांव मीतली लाया गया। कुंदन सिंह की असमय मौत से मीतली गांव में शोक का माहौल है। होनहार क्रिकेटर के निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा, एसपी सूरज कुमार राय, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, अश्विनी तोमर, रवि भारत चिकारा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, बसपा जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान सहित कई लोग मीतली गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।