{"_id":"680a62555c9abed6c704b85d","slug":"baghpat-a-day-before-the-wedding-the-groom-asked-for-rs-3-lakh-the-bride-s-father-broke-the-relationship-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने मांगे 3 लाख और बाइक, दुल्हन के पिता ने तोड़ा रिश्ता, बैठ गई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने मांगे 3 लाख और बाइक, दुल्हन के पिता ने तोड़ा रिश्ता, बैठ गई पंचायत
Thu, 24 Apr 2025 09:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:41 PM IST
सार
बिनौली निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी छपरौली के युवक से तय की थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी, लेकिन निकाह नहीं हो पाया। पुलिस से भी इस मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने दहेज में तीन लाख रुपये और बुलेट बाइक मांग ली। इससे नाराज दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया तो दूल्हे पक्ष ने शादी करने का दबाव बनाया और धमकी भी दी। दुल्हन के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बिनौली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन माह पहले अपनी बेटी की शादी छपरौली क्षेत्र के युवक से तय की थी। बेटी की बरात बृहस्पतिवार को आनी थी। इसके लिए दुल्हन पक्ष के लोग तैयारियों में जुटे थे। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले दूल्हे पक्ष ने बिचौलिये के माध्यम से दहेज में तीन लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर दी और मांग पूरी नहीं होने पर निकाह से इंकार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका पता चलते ही दुल्हन के पिता ने निकाह कराने से इंकार कर दिया। उधर दोनों पक्षों के बीच बृहस्पतिवार को हुई पंचायत देर रात तक चलती रही, इसमे दोनों पक्षों के बीच हुए लेनदेन वापस कराया गया। वहीं पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।