{"_id":"68345dcb4a047f5e1308a0bb","slug":"baghpat-9th-class-student-used-to-say-chacha-chacha-55-year-old-middle-aged-man-rapped-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: चाचा-चाचा कहती थी नौवीं की छात्रा, 55 साल के अधेड़ ने कई महीने तक लूटी आबरू, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: चाचा-चाचा कहती थी नौवीं की छात्रा, 55 साल के अधेड़ ने कई महीने तक लूटी आबरू, वीडियो वायरल
Mon, 26 May 2025 05:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 May 2025 05:57 PM IST
सार
पड़ोसी ने ही विश्वासघात करके छात्रा को अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर इज्जत लूटता रहा। मामला खुलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
दोघट थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 9 की छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता के परिवार का करीबी था और वह उसे चाचा कहती थी।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कुछ महीने पहले उनकी बेटी को अपने घर बुलाया। वहां उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पीड़िता को परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। कुछ दिन पहले उसने वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने बेटी से पूछताछ की। पीड़िता ने परिवार को पूरी घटना बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ये बोले सीओ
पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं और उसे मेडिकल जांच के लिए बागपत भेजा गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
- विजय कुमार, सीओ बड़ौत
यह भी पढ़ें...
Meerut: राह चलती महिला को किस करके भागा मोपेड सवार मनचला, गली में मच गया शोर, देखें वायरल वीडियो
पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं और उसे मेडिकल जांच के लिए बागपत भेजा गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
- विजय कुमार, सीओ बड़ौत
यह भी पढ़ें...
Meerut: राह चलती महिला को किस करके भागा मोपेड सवार मनचला, गली में मच गया शोर, देखें वायरल वीडियो