{"_id":"690a004fdeacd6f47802eaca","slug":"baghpat-720-advocates-voted-in-bar-association-elections-counting-will-take-place-on-this-date-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बार एसोसिएशन के चुनाव में 720 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, इस तारीख को होगी काउंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बार एसोसिएशन के चुनाव में 720 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, इस तारीख को होगी काउंटिंग
Tue, 04 Nov 2025 07:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:02 PM IST
सार
कचहरी परिसर के चौधरी चरण सिंह सभागार में 747 में से 720 अधिवक्ताओं ने वोटिंग की। सुबह से ही वोट डालने के लिए अधिवक्ताओं की लाइन लगी रही। अब सात नवंबर को मतगणना होगी और 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
वोट डालने के लिए लाइन में लगे अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को मतदान कराया गया, जिसमें 747 में से 720 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री पदों के 28 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया, जो सात नवंबर को खोली जाएगी। उसके बाद ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कचहरी परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में मंगलवार सुबह नौ बजे जिला बार एसोसिएशन के 15 पदों पर मतदान शुरू हुआ। अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला और मतदान के लिए सुबह ही लंबी लाइन लग गई। दोपहर तक वोटिंग करने के लिए लाइन लगी रही। इस दौरान पुलिसबल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के प्रत्याशी चौधरी चरण सिंह सभागार के बाहर खड़े होकर मतदाताओं का समर्थन मांगते नजर आए। जिला बार एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मतपेटियां पुस्तकालय में रखवा दी गई हैं। सात नवंबर की सुबह दस बजे पुस्तकालय भवन में मतगणना शुरू होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
मतदान प्रक्रिया में आदिश जैन, योगेंद्रपाल सांगवान, नरेश मलिक, अजय शंकर शर्मा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी का कार्य किया।
मतदान प्रक्रिया में आदिश जैन, योगेंद्रपाल सांगवान, नरेश मलिक, अजय शंकर शर्मा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी का कार्य किया।
सात को होगा इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
सात नवंबर को होने वाली मतगणना में 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार त्यागी और सुभाष सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमितेश पूनिया और चांदवीर सिंह राणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुनीत गुप्ता, सचिन कुमार, महामंत्री पद पर अजीत सिंह और मनोज कुमार शामिल हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना खान और सचिन कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर सनुज राठी, विकास शर्मा, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अजय कुमार यादव, निधि लता, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर गुलाब सिंह तोमर, रजनीश कुमार, संयुक्त मंत्री सामाजिक पद पर अमित कश्यप, विक्रांत दुहूण शामिल हैं।
वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के तीन पदों पर अशोक कुमार, मनोज कुमार, रामकिशन सहरावत, संजय सिंह, सरिता पंवार, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के तीन पदों पर मो.अजहर आलम, निकेता, संदीप कुमार, रोहित चौहान, यासिर अहमद प्रत्याशी शामिल हैं।