फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: 17 days before son's wedding, father committed suicide by jumping in front of a train, neighbors had

Baghpat: बेटे की शादी से 17 दिन पहले पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, पड़ोसियों ने कर दिया था परेशान

Wed, 28 Jan 2026 07:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 Jan 2026 07:08 PM IST
सार

सूरजपुर महनवा गांव निवासी संजय शर्मा के घर में बेटे सुमित की शादी की तैयारी चल रही हैं। इसी बीच पड़ोसियों से विवाद हो गया। संजय शर्मा इतने आहत हुए कि उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर हरचंदपुर रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन
Baghpat: 17 days before son's wedding, father committed suicide by jumping in front of a train, neighbors had
संजय शर्मा की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्रवाल मंडी टटीरी के सूरजपुर महनवा गांव निवासी संजय शर्मा (50) ने बेटे की शादी से 17 दिन पहले हरचंदपुर रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वहां आए पुलिसकर्मियों ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

 

सूरजपुर महनवा गांव निवासी संजय शर्मा खेकड़ा में चारपाई, तसले आदि सामान बेचने की दुकान करते थे। उनके दूसरे नंबर के बेटे सुमित शर्मा की 15 फरवरी को शादी होनी तय हुई थी। गुरुग्राम की कंपनी में इंजीनियर सुमित शर्मा ने बताया कि शादी को लेकर परिवार वाले तैयारी में जुटे हुए थे और मकान निर्माण कार्य भी कराया गया। मकान में गाड़ी ले जाने के लिए रैंप का निर्माण कराया तो एक पड़ोसी ने शिकायत कर दी। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने मिलकर रैंप तुड़वा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर पिछले कई दिन से विवाद चल रहा था, जिससे उसके पिता संजय काफी परेशान थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे उसके पिता घर से प्रधान के यहां जाने की बात कहकर गए। इसके बाद करीब नौ बजे उसके पिता के हरचंदपुर रेलवे हाल्ट के पास शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से कटकर मौत होने के बारे में पता चला। उन्होंने पड़ोसी और अन्य लोगों पर पिता को परेशान करने का आरोप लगाया। इसमें जांच अधिकारी रामकुमार कुंतल का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed