{"_id":"69ce1049655628d49a043ed3","slug":"baghpat-10-year-old-boy-died-after-falling-into-open-pit-of-government-tube-well-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सरकारी नलकूप के खुले गड्ढे में गिरने से 10 साल के बालक की मौत, गमजदा परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सरकारी नलकूप के खुले गड्ढे में गिरने से 10 साल के बालक की मौत, गमजदा परिजनों ने किया हंगामा
Thu, 02 Apr 2026 12:14 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:14 PM IST
सार
बड़का मार्ग निवासी इरशाद खेलते समय गड्ढे में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे गड्ढे से निकाला और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़का मार्ग पर सरकारी नलकूप के खुले गड्ढे में गिरने से 10 वर्षीय इरशाद की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब इरशाद नलकूप के पास खेल रहा था। परिजनों ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बड़का मार्ग निवासी शमशाद का बेटा इरशाद बुधवार रात सरकारी नलकूप के पास खेल रहा था। बताया गया कि नलकूप का गड्ढा काफी समय से खुला पड़ा था। खेलते-खेलते इरशाद अचानक गड्ढे में गिर गया। आसपास खड़े लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमील, फारुक, सलीम और आरिफ सहित स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की जमीन पर स्थित ट्यूबवेल के पास विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के कारण खुला गड्ढा बच्चे को दिखाई नहीं दिया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बताया कि यह भूमि सरकारी है और इस पर नगर पालिका द्वारा ट्यूबवेल स्थापित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी जमीन पर अल्पसंख्यक विभाग द्वारा विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। खुले गड्ढे के मामले की जांच कराई जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
इरशाद के परिजनों ने इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, जांच अधिकारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही के कारण गई बच्चे की जान
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि विवाह मंडप के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। नलकूप का गड्ढा लंबे समय से खुला होने के बावजूद उसे ढका नहीं गया था। निर्माण स्थल पर उचित चेतावनी संकेतों का अभाव भी हादसे का एक कारण बताया जा रहा है। इस लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी।