फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghapt: RLD took out Kisan Sandesh Yatra regarding declaration of sugarcane price

Baghapt: गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर रालोद ने निकाली किसान संदेश यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Sat, 21 Jan 2023 02:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Jan 2023 02:53 PM IST
सार

बागपत जनपद में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसान संदेश अभियान के तहत नगर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली।

विज्ञापन
Baghapt: RLD took out Kisan Sandesh Yatra regarding declaration of sugarcane price
रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश अभियान के तहत नगर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली और डाक घर पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजे। 

विज्ञापन


किसान संदेश यात्रा दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, बडौली रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, खत्री गढी से होते हुए डाकघर पर पहुंची और लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर मांग पत्र भेजे। किसान संदेश यात्रा के दौरान रालोद कार्यकर्ता नारेबाजी करते चल रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। दो माह से ज्यादा समय बीत चुका हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक मूल्य घोषित नही किया है। निजी मिल मालिकों से सरकार की मिलीभगत के चलते मूल्य घोषित नही किया जा रहा है। करोड़ों रुपए बकाया भुगतान भी निजी मिले दबाए बैठी हैं।


उन्होंने कहा रालोद अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत सिंह किसानों के हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  रालोद ने हमेशा किसान, मजदूर व वंचितों के लिए काम किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed