{"_id":"5865565f4f1c1b7675eed614","slug":"badar-said-irrigation-district-personnel-browning-warp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर्मी पर जिला बदर ने तमंचा ताना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कर्मी पर जिला बदर ने तमंचा ताना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पूरनपुर नवादा गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला में सिंचाई विभाग के नलकूप चालक श्रीओम शर्मा पर एक जिला बदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचा तान दिया और उनको जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
पूरनपुर नवादा निवासी श्रीओम शर्मा ने बताया वे सिंचाई विभाग में नलकूप चालक के पद पर पूरनपुर नवादा, भैड़ापुर, भगौट की ट्यूबवेल तैनात है। 21 दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे गांव के स्कूल में ग्राम दिवस कार्यक्रम मीटिंग में थे, तभी एक जिला बदर युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। धमकी दी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए जो फार्म तेरे भतीजे ने भरा है, उसे उठा दो, वरना तेरी और तेरे भतीजे की लाश का भी पता नहीं चलेगा।

इसके बाद आरोपी गाली-गलौज कर चले गए। इस वारदात की पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की, लेकिन वहां पुलिस नहीं पहुंची। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर एसपी से शिकायत की। एसपी अजय शंकर राय ने चांदीनगर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन