फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bad roads of Sarai and Tera became fatal due to rain

बारिश से जानलेवा बनी सराय व तेड़ा की बदहाल सड़के

Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bad roads of Sarai and Tera became fatal due to rain
बड़ौत/बिनौली। नगर व क्षेत्र में लगातार दो दिन से चल रही बरसात से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं ठंड में भी इजाफा हुआ। वहीं, बरसात के चलते क्षेत्र की सड़कों में बने गड्ढ़े जानलेवा बन गए। ऊपर से टूटी पड़ी सड़कों पर कीचड़ होने से वाहन चालकों की मुसीबत बनी रही।
विज्ञापन

बड़ौत-मेरठ मार्ग गड्ढों में तब्दील
बड़ौत-मेरठ मार्ग फिलहाल गड्ढों में तब्दील हो चुका है। पिछले दो दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात से वाहन चालकों के सामने दिक्कतें ओर बढ़ गई हैं। गड्ढा बचाने के प्रयास में आए दिन वाहन चालकों के साथ हादसा होना आम हो गया है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय मार्ग पर बने गड्ढ़ों से बढ़ी परेशानी
बिनौली से वाया फजलपुर तेड़ा मार्ग व अमीनगर सराय मार्ग की सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क सड़क योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 में बनाने के लिए स्वीकृत हुए करीब आठ माह बीत गए हैं। अब तक ये सड़कें नहीं बन पाई हैं। इन पर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। सड़कों पर जमा कीचड़ में फिसलकर वाहन चालक घायल हो रहे हैं, लेकिन सत्ताधारी नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों को यात्रियों के जान की तनिक भी परवाह नहीं। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र कुमार, नीरज राजपूत, विपिन कुमार, हरिमोहन शर्मा, जितेंद्र उज्ज्वल, कर्मवीर आदि का कहना है कि पता नहीं ये बदहाल सड़कें बनेंगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed