फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   B.Ed and D.L.Ed trainees are giving free online classes to children

बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षु बच्चों को दे रहे निशुल्क ऑनलाइन क्लासेज

Tue, 14 Jul 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
B.Ed and D.L.Ed trainees are giving free online classes to children
बड़ौत। बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय के बीएड और डीएलएड प्रशिक्षु सराहनीय काम करते हुए कक्षा पांच और कक्षा आठ के बच्चों को स्किल बेस्ट ऑनलाइन स्मार्ट लर्निग प्रोग्राम क्लास दे रहे हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण की भावना के साथ और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए कॉलेज के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बीएड द्वितीय वर्ष और डीएलएड अंतिम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा पिछले दो महीनों से कक्षा पांच से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए स्किल्ड बेस्ट ऑनलाइन स्मार्ट लर्निंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। वर्चुअल कक्षाओं में महाविद्यालय के प्रशिक्षु उच्च गुणवत्ता की शिक्षण सेवाएं निशुल्क प्रदान कर रहे हैं ताकि कोराना के समय में भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बच्चों को क्लास देने वालों में बीएड द्वितीय वर्ष से प्रशिक्षु श्वेता शर्मा, भावना जैन, पारुल दीक्षित, आयुषी भारद्वाज, करुणा शर्मा, शिवानी शर्मा, सुनील आर्य और डीएलएड अंतिम सेमेस्टर से प्रशिक्षु शिवानी खोखर, आरजू तोमर, फिरदौस, नीशु, पूजा, शिवानी चौहान, हिमांशी पवार शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन ने इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed