फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayushman card: 1 lakh 40 thousand eligible went missing

आयुष्मान कार्ड : एक लाख 40 हजार पात्र हो गए लापता

Sat, 14 Feb 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card: 1 lakh 40 thousand eligible went missing
बागपत। जिले में एक लाख 40 हजार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड तक नहीं बन सके और सात हजार ऐसे परिवार ऐसे हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ढूंढ रहा है। इन परिवारों का सही पता नहीं होने के कारण मिल नहीं पा रहे हैं। इन्हें तलाशने के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर-घर भेजा जा रहा है ताकि उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर योजना का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब और कमजोर वर्गों के लिए संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। जिले में अभी तक सात हजार परिवार और एक लाख 40 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके। इससे लोगों को पांच लाख रुपये तक का उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कई परिवारों के आयुष्मान कार्ड इसलिए नहीं बन सके, क्योंकि आधार नंबर या राशन कार्ड में नाम का मिलान नहीं हो पा रहा है। अब ऐसे लोगों को चिह्नित कर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना से पांच लाख रुपये तक का उपचार मिल सके। पात्रों की तलाश के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें घर-घर भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं गांवों के पंचायत घर में शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि पात्रों के आयुष्मान कार्ड बन सकें और उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

वर्जन
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घर-घर टीम को भेजा जा रहा है और गांवों में शिविर लगवाए जा रहे हैं ताकि पात्रों के कार्ड बनवाकर उनको स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा सके। -डॉ. यशवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed