{"_id":"61c4b43df5cd4d0edd0097be","slug":"ayushman-bharat-scheme-cards-will-also-be-made-at-ration-shops-baghpat-news-mrt5702830172","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों पर भी बनेंगे आयुष्मान भारत योजना के कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों पर भी बनेंगे आयुष्मान भारत योजना के कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्ड बनाने के लिए राशन की दुकानों पर तैनात किए गए आरोग्य मित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए अब विभाग की ओर से राशन की दुकानों पर कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए राशन की दुकानों पर आरोग्य मित्रों की तैनाती की गई है।
शासन ने अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनाने के निर्देश दिए है। जिले में 7,883 परिवार के 27,766 आयुष्मान कार्ड बनने है। जिले में अभी तक 2,999 परिवार के सात हजार कार्ड बन सके है। आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए अब राशन की दुकानों पर राशन लेने के आने वाले अंत्योदय कार्ड धारकों को चिह्नित कर उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक डॉ कपिल ने बताया कि सभी राशन डीलरों को अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए राशन की दुकानों पर आरोग्य मित्रों को कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।