फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayush wing got medicine after eight months

Baghpat News: आठ महीने बाद आयुष विंग को मिली दवाई

Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
Ayush wing got medicine after eight months
बागपत। शासन ने आठ महीने बाद आयुष विंग में दवाइयां भिजवा दी हैं। दवाइयों की कमी के कारण विंग में एलोपैथिक और घरेलू नुस्खों ने लोगों का इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयुष विंग में आठ महीने से दवाई की सप्लाई नहीं हुई थी। दवाइयों की कमी के कारण वहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से कई बार शासन को दवाई की मांग भेजी गई थी, मगर दवाइयों की सप्लाई न होने के कारण विंग में एलोपैथिक दवाई से इलाज कराया जा रहा था। शासन से विंग को दवाइयों की सप्लाई कर दी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. दिनेश सिंह ने बताया कि पहले उनके स्तर से दवाइयों की सप्लाई की जाती थी, मगर इस बार विंग की दवाइयों के लिए स्वास्थ्य विभाग को बजट जारी नहीं किया और न ही दवाइयों की सप्लाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाइयां खत्म होने के कारण मरीजों की जांच कर बिना दवाई के ही वापस भेजा जा रहा था। दवाइयों की कमी के कारण विंग में ओपीडी भी कम हो गई थी। अब शासन स्तर से सभी प्रकार कर दवाइयां उपलब्ध करा दी हैं।


इन दवा की थी सबसे अधिक मांग
मौसम में बदलाव आने के कारण सबसे अधिक डायरिया, एलर्जी, खांसी की दवाई के अलावा लवण भास्कर चूर्ण, अविपतिकार चूर्ण, शीतोपलादि चूर्ण की भी मांग बढ़ रही थी। कुटगंज वटी, सिसटोन, मोडसोमीन गोली, ब्रह्मीप्लस चूर्ण की सबसे अधिक मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed