फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayurvedic hospital will be ready with 17 lakhs in Puranpur Nawada

पूरनपुर नवादा में 17 लाख रुपये से तैयार होगा आयुर्वेदिक अस्पताल

Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital will be ready with 17 lakhs in Puranpur Nawada
चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव में 17 लाख रुपये की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसका निर्माण होने से गांव के अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को अस्पताल के निर्माण के लिए नींव रखी गई।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता ने बताया कि गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरनपुर नवादा गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। अस्पताल के निर्माण के लिए 17 लाखरुपये का बजट तैयार किया गया था। गांव में अस्पताल का निर्माण कराने के लिए शुक्रवार को नींव रखी गई। अस्पताल में उपचार के दौरान लोगों को भर्ती करने के लिए चार बेड की व्यवस्था कराई जाएगी। गांव में अस्पताल शुरू होने पर गांव के अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और दवा उपलब्ध कराई जाएगी। गांव में अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें उपचार कराने के लिए इधर-उधर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल का निर्माण होने पर गांव में ही उपचार की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू प्रजापति, ब्रह्मदत, कृष्णपाल दरोगा, सुरेंद्र पंडित, कालीचरण, रविकांत शर्मा, ब्रह्मचंद, अजित गहलौत, सोनू राम के अतिरिक्त अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed