{"_id":"5ed6994a8ebc3e903f6c3ca7","slug":"aware-by-writing-slogan-on-the-walls-baghpat-news-mrt4844940161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव को लेकर दीवारों पर स्लोगन लिखकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव को लेकर दीवारों पर स्लोगन लिखकर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नेहरू युवा केन्द्र बागपत की रानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल ने गांव में दीवारों पर स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया गया। वह घर घर जाकर लोगो कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड कराते हुए उसके लाभ भी बताए साथ ही ग्रामीणों से कहा कि अपने-अपने गांव में जागरूकता फैलाएं। पिलाना ब्लॉक से रानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल ने मुकंदपुर औगटी में राहुल कुमार एनवाईवी के साथ मिलकर ग्रामीणों को जागरूक किया। पूजा, सपना शर्मा, प्रीति ढाका, सारिका ढाका, स्वाति ढाका, तनु ढाका, छवि ढाका, वर्षा ढाका ने सहयोग किया
बदल कर अपने व्यवहार करे कोरोना पर वार
बड़ौत। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को लॅाकडाउन खुलने के बाद अधिक सतर्कता बरतने, बुजुर्गों एवं बच्चो को घर से ना निकलने देने सहित सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा। इस अभियान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आमिर आलम एवं युवा मंडल अध्यक्ष शिवराज तोमर द्वारा को बड़ौत, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रवेश कुमार को बिनौली ब्लाक, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल और रानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल को पिलाना ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
कोरोना योद्धाओं को कूलर सौंपा
बड़ौत। गैडबरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप दीक्षित ने दिल्ली में फैले कोरोना वायरस से लड़ रहे कोरोना योद्धा सिपाहियों को गर्मी से बचाने के लिए 15 कूलर सौंपे। इस पहल पर ग्रामीणों ने उनकी सराहना की। दिल्ली पुलिस के डीसीपी द्वारा प्रदीप दीक्षित को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है।