फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Aware by writing slogan on the walls

कोरोना से बचाव को लेकर दीवारों पर स्लोगन लिखकर किया जागरूक

Tue, 02 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aware by writing slogan on the walls
बागपत। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नेहरू युवा केन्द्र बागपत की रानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल ने गांव में दीवारों पर स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया गया। वह घर घर जाकर लोगो कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड कराते हुए उसके लाभ भी बताए साथ ही ग्रामीणों से कहा कि अपने-अपने गांव में जागरूकता फैलाएं। पिलाना ब्लॉक से रानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल ने मुकंदपुर औगटी में राहुल कुमार एनवाईवी के साथ मिलकर ग्रामीणों को जागरूक किया। पूजा, सपना शर्मा, प्रीति ढाका, सारिका ढाका, स्वाति ढाका, तनु ढाका, छवि ढाका, वर्षा ढाका ने सहयोग किया
विज्ञापन

बदल कर अपने व्यवहार करे कोरोना पर वार
बड़ौत। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को लॅाकडाउन खुलने के बाद अधिक सतर्कता बरतने, बुजुर्गों एवं बच्चो को घर से ना निकलने देने सहित सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा। इस अभियान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आमिर आलम एवं युवा मंडल अध्यक्ष शिवराज तोमर द्वारा को बड़ौत, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रवेश कुमार को बिनौली ब्लाक, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल और रानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल को पिलाना ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को कूलर सौंपा
बड़ौत। गैडबरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप दीक्षित ने दिल्ली में फैले कोरोना वायरस से लड़ रहे कोरोना योद्धा सिपाहियों को गर्मी से बचाने के लिए 15 कूलर सौंपे। इस पहल पर ग्रामीणों ने उनकी सराहना की। दिल्ली पुलिस के डीसीपी द्वारा प्रदीप दीक्षित को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed