फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Awarded to the meritorious who passed IIT JEE and NEET

आईआईटी जेईई और नीट उत्तीर्ण करने वाले मेधावी सम्मानित

Thu, 15 Sep 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Awarded to the meritorious who passed IIT JEE and NEET
बागपत/चांदीनगर। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें आईआईटी जेईई एडवांस और नीट पास करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि नीट में स्कूल की वंशिका गर्ग ने 99.34 प्रतिशत, आर्यन ढाका ने 99.26 प्रतिशत, कनिका ने 85.22 प्रतिशत, मनीष ने 79.26 प्रतिशत व इति शर्मा ने 64.52 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। जबकि आईआईटी जेईई एडवांस में प्रांजल ने 2447 वीं रैंक और निशुज कुमार कदम ने 1036वीं रैंक प्राप्त कर स्कूल और जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

स्कूल में सम्मान समारोह कर प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने मेधावियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अविका, यशवी, तनवी, कृतिका, वंशिका, माही, सारा, परिधि, निहारिका, बबलेश कुमार, संजय, रवि, मनोज, कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चांदीनगर के ढिकौली गांव में नीट पास करने वाले आर्यन ढाका पुत्र अजय को प्रधान संदीप ढाका ने सम्मानित किया। आर्यन ने नीट परीक्षा में 12796 रैंक हासिल कर गांव व जनपद का नाम रोशन किया। मौके पर प्रधान संदीप ढाका, रामबीर ढाका, विनय ढाका, नरेश, अजय, बेदू, किशन ,संदीप, वीरपल, तेजवीर, नीरज, ओमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed