{"_id":"633885ce5d348d047132def5","slug":"awarded-to-the-meritorious-of-the-competition-baraut-news-mrt6077916103","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता के मेधावियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता के मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन
बडौत। जनविजय इंटर कॉलेज कुरड़ी नांगल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिंदी शीर्षक पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के मेधावियों को सम्मानित किया।
शुभारंभ केके त्यागी, भरत सिंह, राजकुमार आर्य, संस्थापक प्रदीप कुमार व प्रभात सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री शांति सागर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज छपरौली की छात्रा प्रिया ने, द्वितीय स्थान जनविजय इंटर कॉलेज कुरड़ी नांगल की छात्रा अंशिका ने, तृतीय स्थान होशियारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज रठौड़ा की छात्रा तनु दुहूण ने प्राप्त किया।
अध्यक्षता भूदेव सिंह ने और संचालन पंकज मिश्र ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य कुशलवीर, व्यवस्थापक प्रमोद कुमार, संयोजक दीपेंद्र सिंह, समन्वय कपिल देव व संदीप कुमार मौजूद रहे।