{"_id":"68dd81f7529e6eccbf0a648a","slug":"automobile-dealers-expect-good-business-on-dussehra-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-139457-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दशहरा पर ऑटोमोबाइल व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दशहरा पर ऑटोमोबाइल व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद
विज्ञापन
दशहरा पर ऑटोमोबाइल व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद से संबंधित। बड़ौत में एक शोरूम पर स्
- नवरात्र में दुपहिया वाहनों की खरीदारी के मुकाबले दशहरा के लिए भी काफी बुकिंग हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नवरात्र में ऑटोमोबाइल शोरूमों पर दुपहिया वाहनों की खरीदारी के मुकाबले दहशरा के लिए बुकिंग ज्यादा हुई है। इसलिए बृहस्पतिवार को व्यापारियों को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। इसके लिए तैयारी करते हुए शोरूमों पर काउंटरों की संख्या भी बढ़ा दी गई।
वाहन व्यापारियों के अनुसार अधिकतर लोगों ने वाहनों की दशहरा पर्व के लिए बुकिंग की हुई है। जीएसटी कम होने से बाइक व स्कूटी पर आठ से दस हजार रुपये कम हुए है। इसका ही लाभ इस बार मिलता दिख रहा है। बुधवार को भी शोरूमों पर बाइक व स्कूटी खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। इससे यह माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दशहरा पर्व पर अच्छा व्यापार होगा। इसको लेकर शोरूमों पर काउंटरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, ताकि ग्राहकों को परेशानी नहीं हो सके।
-- ग्राहकों की संख्या को देखते हुए दशहरा पर वाहनों की ज्यादा खरीदारी होने की उम्मीद है। नवरात्र में कुछ लोगों ने वाहन खरीदे तो काफी लोगों ने वाहनों की दशहरा पर डिलीवरी के लिए बुकिंग कराई हुई है। - श्रवण कुमार
विज्ञापन
जीएसटी कम होने से बाइक व स्कूटी के रेट आठ से दस हजार रुपये कम हुए हैं, इससे ग्राहकों को लाभ हुआ है। इस अवसर का फायदा ग्राहक उठा रहे हैं। - सतेंद्र मलिक
जीएसटी कम होेने के कारण रेट घटने से पहले के मुकाबले दशहरा पर्व पर दुपहिया वाहनों की बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है। इससे व्यापारियों व ग्राहकों को लाभ मिलेगा। - पुष्पेंद्र तोमर