{"_id":"66a02db51c847d3f2909f6e4","slug":"authority-will-develop-a-residential-colony-in-baraut-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-115902-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत में आवासीय कालोनी विकसित करेगा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत में आवासीय कालोनी विकसित करेगा प्राधिकरण
Wed, 24 Jul 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
बागपत। विकास प्राधिकरण अब बड़ौत में आवासीय कालोनी विकसित करेगा। क्योंकि बागपत में कालोनी के लिए अभी जमीन नहीं मिल रही है। इसलिए पहले बड़ौत में कालोनी विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए कमिश्नर के साथ प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक में मुहर लग गई है और जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण का गठन हुए पंद्रह साल बीत चुके हैं, लेकिन यहां प्राधिकरण की तरफ से एक भी योजना तैयार नहीं की गई। विकास प्राधिकरण केवल नक्शे पास करने तक ही सीमित है। मगर बागपत में आवासीय कालोनी विकसित करने की योजना तैयार की गई। इसके लिए मेरठ में कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव रखा गया, जिसको मंजूरी मिली। प्राधिकरण ने पहले बागपत में जिला मुख्यालय होने के कारण कालोनी विकसित करने की योजना बनाई और इसके लिए करीब 50 बीघा जमीन की तलाश शुरू की गई। मगर प्राधिकरण को डेढ़ महीने बीतने के बाद भी जमीन नहीं मिली। प्राधिकरण को बड़ौत में जमीन मिल रही है। इसलिए पहले बड़ौत में कालोनी विकसित करने की तैयारी की जा रही है। जमीन तय होते ही मालिक के साथ बैठकर प्राधिकरण के अधिकारी जमीन के आधार पर दाम तय करेंगे।
--
नेशनल हाईवे के किनारे ज्यादा जोर
विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मेरठ-बड़ौत हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, समेत अन्य मुख्य मार्गों के किनारे जमीन मांगी है। इसके अलावा किसी संपर्क मार्ग पर जमीन होने पर 12 मीटर का रास्ता होना जरूरी है, जिससे वाहनों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
--
आवासीय काॅलोनी विकसित करने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिली है और अब जमीन की तलाश बड़ौत की तरफ की जा रही है। अगर कोई जमीन देने के लिए तैयार है तो उसके साथ बातचीत करके दाम तय किए जाएंगे और जमीन खरीदी जाएगी।
नीरज गुप्ता, अवर अभियंता प्राधिकरण