फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Authority demolished illegal colonies

प्राधिकरण ने ध्वस्त कराई अवैध कॉलोनियां

Wed, 23 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Authority demolished illegal colonies
बड़ौत में अवैध कॉलोनी को ध्वस्थ करती विकास प्राधिकरण की जेसीबी। - फोटो : BARAUT
एडीएम के आदेशों पर विकास प्राधिकरण की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

कॉलोनी वासी बोले, नक्शा पास है, फिर क्यों की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कालोनियों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को एडीएम के आदेशों पर बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने नगर में कई स्थानों पर काटी जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त करा दिया।
एडीएम अमित कुमार को शिकायत प्राप्त हो रही थी कि बड़ौत नगर की कोताना रोड, बड़का रोड, सराय रोड, बाईपास रोड पर अवैध कालोनियां काटी जा रही है। कई कालोनियों में अवैध निर्माण भी कर दिया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को एडीएम अमित कुमार ने विकास प्राधिकरण की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम के निर्देशों पर विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। एडीएम ने बताया कि प्रभाकर, डॉ. सुधीर, राजेन्द्र ने कोताना रोड, बिजेंद्र, मुकेश ने सराय रोड, आदेश, सुनील कुमार ने सराय रोड, फतेहद्दीन ने सराय रोड, यामीन प्रधान ने बाईपास रोड पर अवैध कॉलोनी काट रखी थी। सभी को पूर्व में नोटिस भेजा गया था, लेकिन किसी ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटने को लेकर कार्रवाई हुई है। प्राधिकरण की टीम मेें एई अरविंद शर्मा, जेई आरके जैन, ऋषि कुमार जैन, राजेंद्र व तहसीलदार हर्ष चावला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, कुछ लोगों ने प्राधिकरण टीम के खिलाफ गलत ढंग से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बताया कि उनकी कालोनियों का नक्शा पास है। इस संबंध में एडीएम का कहना है कि जिनको शिकायत है, वे अपने कागजात के साथ उनसे मिल सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed