फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attendants themselves pulling the stretcher in the district hospital

Baghpat News: जिला अस्पताल में स्ट्रेचर भी खुद खींच रहे तीमारदार

Thu, 30 Nov 2023 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Attendants themselves pulling the stretcher in the district hospital
बागपत। जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैली हुई है। अस्पताल में स्ट्रेचर भी तीमारदारों को खुद ही खींचनी पड़ रही है वहीं मरीजों को जांच कराने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समय बुखार, डेंगू, गले में खरास समेत अन्य बीमारियों से लोग जूझ रहे हैं। जिससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। अस्पताल में बुधवार को जिला अस्पताल में ओपीडी एक हजार से ऊपर पहुंच गई। दोपहर तक पंजीकरण खिड़की से ओपीडी तक मरीज और उनके तीमारदारों की कतार लगी रही। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को जांच कराने के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ा। वहां खून की जांच कराने आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा समस्या झेलनी पड़ रही है। क्योंकि केवल 70 की जांच हो रही है और अन्य को वापस भेज दिया जाता है। इस समय अस्पताल में सबसे अधिक बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं, जिनको उपचार कराने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

--
ये बोले मरीज
बुखार होने के कारण अस्पताल में आई हूं। यहां घंटों तक इंतजार करके परेशान हो गई हूं और चिकित्सक भी बीच में उठकर चले जाते हैं। काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। - तौफीकन, निवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को बुखार, खांसी के कारण ज्यादा हालत खराब होने पर अस्पताल में लेकर आया था। यहां कर्मचारी नहीं मिलते और स्ट्रेचर खुद ही खींचना पड़ा। उपचार के लिए भी चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हुकुम सिंह, बागपत

--
अस्पताल में मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में सभी चिकित्सक मौजूद रहे और मरीजों का उपचार किया गया। - डा. एसके चौधरी, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed