फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempted to kidnap a class seven student

कक्षा सात की छात्रा के अपहरण की कोशिश

Sat, 20 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Attempted to kidnap a class seven student
बागपत के केडीआर पब्लिक स्कूल के पास अपहरण की सूचना के बाद छात्रा से घटना की जानकारी लेते सीओ मंगल ? - फोटो : BAGHPAT
- बदमाशों ने कार में खींचने का किया प्रयास, शोर मचाने पर भागे
विज्ञापन

- सीओ मंगल सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा सात की छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। शोर मचाने पर नकाबपोश बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। सीओ मंगल सिंह रावत ने सीसीटीवी कैमरों से जानकारी जुटाई और लोगों से की पूछताछ की।
शनिवार को कोर्ट रोड निवासी हीरा ने बताया कि उसकी बेटी शगुन कक्षा सात की छात्रा है। वह सुबह नौ बजे केडीआर पब्लिक स्कूल जा रही थी। जैसे ही स्कूल के पास पहुंची तो कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसके अपहरण की कोशिश की। मौके पर सफाई कर्मचारी और लोगों के शोर मचाने पर बदमाश छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। छात्रा से जानकारी जुटाई। देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। सीओ मंगल सिंह रावत का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है जांच के बाद की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसी से कोई रंजिश नहीं
बागपत। शगुन के पिता हीरा ने बताया कि बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। किसी से उनकी कोई रंजिश नहीं है
सब के बयान अलग-अलग
बागपत। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि घटना स्थल पर जांच के दौरान लोगों के बयान लिए गए हैं। सबके बयान अलग-अलग हैं। हीरा ने पूछताछ में किसी अन्य व्यक्ति पर ब्याज के 15 लाख रुपये का लेनदेन बताया है। घटना की जांच के बाद ही सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed