{"_id":"638b9f089462bc1dc00f3638","slug":"attempted-theft-by-breaking-the-lock-of-liquor-contract-baghpat-news-mrt6161577108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शराब के ठेके का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शराब के ठेके का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। पिलाना गांव में शराब के ठेके का ताला तोड़कर शुक्रवार रात चोरी का प्रयास किया गया। जहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कार सवार चार युवक ताला तोड़ते हुए कैद हो गए।
पिलाना स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के संचालक संजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह सेल्समैन ठेके पर पहुंचा तो उसे ठेके का ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने शराब के ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें रात 12 बजे कार सवार चार युवक ठेके का ताला तोड़ते नजर आये। जो वाहनों के आवागमन के कारण भाग गए। ठेका संचालक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में बुलेरो कार सवार चार युवक चोरी का प्रयास करते नजर आये है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।