फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempted rape of the girl

युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 30 Jul 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of the girl
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में दूध व्यापारी की नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया और विरोध करने पर युवती की पिटाई की। शिकायत करने पर आरोपी ने दूध व्यापारी पिता की भी पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। उसने भैंस और गाय पाल रखे हैं। वह पशुओं का दूध बेचता है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय वह अपनी पत्नी के साथ पशुओं को चराने के लिए जंगल में ले गया। घर में दूध व्यापारी की नाबालिग पुत्री अकेली थी। तभी युवती को अकेली पाकर एक पड़ोसी युवक उसके घर में पहुंचा। आरोप है कि वह युवती को खींचकर मकान के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने युवती की पिटाई की। युवती के शोर मचाने पर वह वहां से फरार हो गया। युवती ने खेतों से वापस लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। दूध व्यापारी तभी गांव के कुछ लोगों को लेकर आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचा। इसके बाद आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपी युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed