{"_id":"5f187d458ebc3e63887e256f","slug":"attempt-to-sabotage-the-principal-room-baraut-news-mrt492437594","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की कोशिश
विज्ञापन
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में घुसे कुछ युवकों ने की अभद्रता
कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज स्टाफ ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो दर्जन से अधिक युवक मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कॉलेज प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की कोशिश की। विरोध करने पर प्राचार्य व स्टाफ के साथ जमकर अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। उधर, कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज स्टाफ ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य ने तहरीर दी है।
बुधवार की दोपहर कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह प्राचार्य कक्ष में बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान 20 से 25 युवक कॉलेज के मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और प्राचार्य कक्ष में आकर तोड़फोड़ की कोशिश की। प्राचार्य व अन्य स्टाफ ने उन्हेें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य का कहना है कि कुछ लोग जबरन कॉलेज में घुस गए थे और मेरे व स्टाफ के साथ अभद्रता की।
कई वर्षो से चला आ रहा विवाद
कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि जनता वैदिक कॉलेज में राजबीर बडौली गुट और वीरेंद्र सिंह लौहड्डा गुट में काफी समय से विवाद चल रहा है। हाल में जनता वैदिक कॉलेज में वीरेंद्र सिंह लौहड्डा की प्रबंध समिति की तरफ से नियुक्त किए प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह कार्यभार देख रहे है। इसी को लेकर बुधवार को यह विवाद हुआ है। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच की जा रही है।