फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to Run Over Revenue Team While Stopping Soil Mining in Galhaita

Baghpat News: गल्हैता में मिट्टी खनन रोकने पर राजस्व टीम को कुचलने का प्रयास

Wed, 06 May 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attempt to Run Over Revenue Team While Stopping Soil Mining in Galhaita
बिनौली। गल्हैता गांव के जंगल में सरकारी भूमि पर अवैध मिट्टी खनन रोकने गई राजस्व विभाग की टीम पर हमला किया गया। इस दौरान एक लेखपाल को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। घायल लेखपाल ने एक नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



लेखपाल मुकुल कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपने साथी लेखपाल मंजीत कुमार और सागर कसाना के साथ खनन रोकने गए थे। उन्होंने वहां चार-पांच जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी खनन करते कुछ लोगों को देखा। टीम ने उनसे खनन की अनुमति मांगी, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद खनन माफियाओं ने राजस्व टीम के साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला कर दिया। एक चालक ने मुकुल कुमार पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। हमलावरों ने राजस्व टीम की गाड़ी में भी टक्कर मारने की कोशिश की। किसी तरह टीम के सदस्यों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed