{"_id":"67cb5296b155e39b240876fd","slug":"attempt-to-occupy-land-of-former-chief-minister-kalyan-singhs-son-in-chhaprauli-baghpat-news-c-28-1-bag1001-127605-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छपरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे की जमीन पर कब्जे का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छपरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे की जमीन पर कब्जे का प्रयास
Sat, 08 Mar 2025 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे पूर्व सांसद राजबीर उर्फ राजू भैय्या की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसका पता चलने पर पूर्व सांसद के प्रबंधक मनोज तिवारी ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
छपरौली कस्बे में मुख्य मार्ग पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे पूर्व सांसद राजबीर उर्फ राजू भैय्या ने वर्ष 1999 में करीब दो बीघा से ज्यादा जमीन खरीदी थी। जिस पर पेट्रोल पंप संचालित था और वर्तमान में खाली जमीन है।
मेरठ के रहने वाले मनोज तिवारी ने बताया कि वह पूर्व सांसद राजबीर उर्फ राजू भैय्या के प्रबंधक हैं। छपरौली में मुख्य मार्ग पर स्थित दो बीघा से अधिक जमीन पर राजीव, विकास, संजीव, विपिन और एक अज्ञात निवासी पट्टी धनकोशिया छपरौली कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए फर्जी दस्तावेज बनवाकर बैनामा कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राजीव, विकास, संजीव, विपिन और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।