फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempt to cheat many including BJP leader by creating fake ID of DM

Baghpat News: डीएम की फर्जी आईडी बनाकर भाजपा नेता समेत कई से ठगी का प्रयास

Sat, 07 Dec 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 07 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat many including BJP leader by creating fake ID of DM
बागपत। डीएम बागपत की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर भाजपा नेता समेत कई लोगों से ठगी का प्रयास किया गया। पहले मैसेज भेजकर मोबाइल नंबर मांगा जाता है और फिर फोन करके खुद को डीएम या उनका स्टेनो बताकर जरूरतमंदों के लिए डोनेशन देने की बात कही जाती है। इस तरह का मामला सामने आने के बाद डीएम ने पुलिस से शिकायत की और इस तरह से झांसे में नहीं आने की अपील की। गांगनौली गांव के रहने वाले भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संजीव राठी के पास बृहस्पतिवार को डीएम बागपत की फेसबुक आईडी से फ्रैंड रिक्वेस्ट आई।
विज्ञापन

इस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का फोटो भी लगा था तो संजीव राठी उत्साहित हुए कि डीएम ने उनको फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी है। उन्होंने उसको स्वीकार कर लिया तो शुक्रवार सुबह को उनके पास मैसेज आया और उनका मोबाइल नंबर मांगा गया।
विज्ञापन

संजीव राठी के मोबाइल देने के कुछ देर बाद ही एक फोन आया और उस फोन करने वाले खुद को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह बताया। संजीव राठी ने कहा कि उनकी आवाज डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की तरह नहीं लग रही है तो उसने फिर कहा कि वह उनका स्टेनो बोल रहा है। इसके बाद जरूरतमंदों की मदद के लिए कुछ डोनेशन के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव ने बताया कि उन्होंने कुछ देर बाद बात करने के लिए कहा तो डोनेशन की रकम के बारे में नहीं बताया जा सका। उन्होंने तुरंत डीएम को फोन करके पूरे मामले से अवगत कराया।

बताया गया कि उस फेसबुक आईडी से काफी लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर बातचीत की गई हैं। इस मामले में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस से शिकायत की और लोगों से ठगों के झांसे में नहीं आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed