{"_id":"63ee776b13dbac0746027634","slug":"attack-on-the-salon-operator-who-went-to-the-court-to-plead-the-case-baghpat-news-c-14-1-121242-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: कचहरी में मुकदमे की पैरवी के लिए गए सैलून संचालक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: कचहरी में मुकदमे की पैरवी के लिए गए सैलून संचालक पर हमला
Fri, 17 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कचहरी में मुकदमे की पैरवी के लिए गए सैलून संचालक पर बृहस्पतिवार दोपहर हमला कर दिया। इस मामले में सैलून संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी, वहीं एक वकील ने भी मारपीट होने का आरोप लगा तहरीर दी।
नगर में कोर्ट रोड पर सैलून के संचालक यासीन सलमानी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने धोखाधड़ी व मारपीट के दो मुकदमे दर्ज कराए थे। जिसके बाद उसके खिलाफ कुछ लोगों ने कोर्ट में एक वाद दायर करा दिया था। जिसकी पैरवी के लिए बृहस्पतिवार को वह कचहरी गया था। बताया कि तभी दूसरे पक्ष के कई लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे व रिश्तेदार मुज्जमिल को घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के दानिश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मुकदमे की तारीख पर गया था। तभी दूसरे पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घायलों का उपचार कराया, दोनों पक्षों की तहरीर की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।