{"_id":"5781434b4f1c1b291e7fa6c1","slug":"attack-on-spat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर कहासुनी को लेकर लाठी-डंडे चले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर कहासुनी को लेकर लाठी-डंडे चले
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवक पर हमला करते हमलावर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में नई बस्ती में ईद पर हुई मामूली कहासुनी को लेकर घर से बुलाकर पांच लोगों ने एक युवक पर हमला किया। जब परिजन छुड़ाने आए तो उन पर भी हमलाकर दिया। पुलिस देखकर हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायलों में जाहिद पुत्र अलाऊदीन, फिरोज, गुलाब, मुरसलीम और शाहिद निवासी नई बस्ती हैं। पुलिस के अनुसार ईद पर जाहिद का नई बस्ती के लोगों से कहासुनी हो गई थी। शनिवार को चार हथियारबंद युवक आए और जाहिद को उन्होंने घर से बुलाकर लाठी-डंडे, साइकिल की चैन और तमंचों की बटों हमलाकर कर दिया।
जब उसके परिवार के फिरोज, गुलाब, मुरसलीम, शाहिद आए तो उन पर भी उन्होंने हमला किया। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल जाहिद ने चार लोगों को नामजद कर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।