फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attack on Mangalamukhi with sharp weapons, serious

मंगलामुखी पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Thu, 20 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Attack on Mangalamukhi with sharp weapons, serious
अमीनगर सराय। कस्बा सराय के टंकी मोहल्ले में स्थित कृष्ण मंदिर में रोजाना दर्शन करने आने वाले मंगलामुखी शांति देवी से अज्ञात युवकों ने मारपीट कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित को कस्बावासियों ने निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर क्षेत्र के कस्बा अमीनगर सराय में रहने वाली मंगलामुखी शांति देवी प्रतिदिन टंकी स्थित राधा कृष्ण के मंदिर में दर्शन करने के लिए जाती है। इसी बात को लेकर वहां के स्थानीय लोग काफी दिनों से इस से नाराज थे। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे शांति देवी राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस घर जा रही थी। जैसे ही शांति देवी मंदिर से बाहर निकली। तभी अज्ञात तीन-चार लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घायल मंगलामुखी को देखकर स्थानीय लोग निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मात्र 50 मीटर की दूरी चौकी इंचार्ज को मामले की खबर तक नहीं है। एसओ सिंघावली अहीर रवि रत्न का कहना है कि जल्द से जल्द किन्नर के हमलावरों का पता लगा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed