फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attack on Lance Havildar's family

Baghpat News: लांस हवलदार के परिवार पर हमला

Fri, 06 Dec 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 06 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attack on Lance Havildar's family
छपरौली (बागपत)। हेवा गांव में जेल से जमानत पर आए आजीवन कारावास के सजायफ्ता मुल्जिमों ने सेना के लांस हवलदार और उसके पिता को कार से खींचने का प्रयास किया। लांस नायक किसी तरह वहां से पिता को लेकर गया तो हमलावरों ने उसके घर आकर परिवार पर हमला कर धमकी दी। हेवा गांव के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि वह सेना में लांस हवलदार हैं और भटिंडा में तैनात हैं। आरोप लगाया कि तीन दिसंबर की सुबह वह अपने पिता जयप्रकाश की तबीयत खराब होने पर अस्पताल लेकर जा रहा था, तभी गांव का ही मांगा उन्हें गालियां देता हुआ गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके बेटे सुधीर, अमित, रविंद्र, रोहित ने वहां आकर उसके पिता को कार से खींचने का प्रयास किया तो वह हाथ जोड़कर किसी तरह वहां से चला गया। इसके बाद राहुल वहां आ गया और उसके घर में घुसकर परिवार वालों पर हमला कर धमकी दी। इससे उसका परिवार भयभीत है।
विज्ञापन

पूरी घटना उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। आरोप लगाया कि कई हमलावर हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास के सजायफ्ता मुल्जिम हैं, जो जेल से जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed