फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   attachment of three houses including father and son

Baghpat News: पिता-पुत्र सहित तीन के मकानों की कुर्की

Sun, 08 Jan 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
attachment of three houses including father and son
बागपत। डौला गांव की सिंडीकेट बैंक शाखा से धोखाधड़ी कर ढाई-ढाई लाख रुपये के ऋण निकलवाने वाले पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों की पुलिस ने कुर्की की। सिंघावली अहीर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे की जांच बागपत कोतवाली पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन

सिंडीकेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार जैन ने वर्ष 2019 में गौसपुर गांव के रहने वाले मुनफेद व उसके बेटों बैरम खां उर्फ ब्रमखा, अब्दुल जब्बार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा सिंघावली अहीर थाने में दर्ज कराया था। जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक ने तीनों आरोपियों पर डौला गांव की सिंडीकेट बैंक शाखा से धोखाधड़ी से ढाई-ढाई व तीन लाख रुपये के ऋण निकलवाने का आरोप लगाया था। सिंघावली अहीर थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना बागपत कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि धोखाधड़ी के मुकदमे में तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश में कई बार दबिश दी गई, लेकिन नहीं मिले। तीनों आरोपियों के घर कोर्ट के आदेश पर नोटिस चस्पा किया गया, लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिसमें तीनों आरोपियों के मकानों की कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed