फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ATM breaker caught in encounter

एटीएम तोड़ने वाला बदमाश मुठभेड़ में दबोचा

Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
ATM breaker caught in encounter
अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश के दो साथी हुए फरार
विज्ञापन

छह मई की रात एटीएम तोड़कर उड़ा दिए थे 7.20 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे काठा गांव में एटीएम तोड़कर 7.20 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश हरियाणा का रहने वाला है।

काठा गांव में केनरा बैंक शाखा व एटीएम एक ही भवन में है। छह मई की रात बदमाशों ने इस एटीएम को तोड़कर करीब 7.20 लाख की नगदी उड़ा दी थी। हाईवे किनारे एटीएम से चोरी की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात गौरीपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार रुकने की बजाय नौराजपुर की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार हो गए। घायल बदमाश राजू उर्फ रियाजु निवासी हतीन (हरियाणा) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से 40 हजार की नगदी, बाइक और एक तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में राजू ने बताया कि खालिद और मुबारिक के साथ मिलकर उसने छह मई की रात काठा गांव में एटीएम तोड़ा था। फरार हुए खालिद और मुबारिक को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed