फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   astha news

Baghpat News: दादी ने चूमा माथा तो दादा ने किया दुलार, बोले हमारी बेटी अब छुड़ाएगी दुश्मनों के छक्के

Wed, 16 Jul 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
astha news
अमीनगर सराय। देश की पहली नेवी महिला फाइटर पायलट बनी आस्था पूनिया का दादी रामबीरी ने देखकर माथा चूम लिया तो दादा बुद्ध सिंह ने सीने से लगाकर दुलार किया। दोनों बोले कि हमारी बेटी अब दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी। वहीं हिसावदा के लोगों ने कहा कि आस्था ने गांव का नाम देशभर में रोशन कर दिया। हमारी बेटी हीरा निकली है।
विज्ञापन


आस्था पूनिया के दादा बुद्ध सिंह ने कहा कि अब दुश्मनों की खैर नहीं है। हमारी बेटी पहली फाइटर पायलट बनी है। अब सीधा दुश्मनों की छाती पर वार होगा। बेटी को देश सुरक्षा करते देखकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा होगा।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्ग मास्टर जयप्रकाश पूनिया ने कहा कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं। अगर कभी कोई बात हो गई तो खुद ही मामले को निपटाकर आएंगी। देश का सम्मान कभी कम नहीं होने देंगी। खुशी हो रही है कि गांव में ऐसा हीरा पैदा हुआ है। आस्था के मामा अंशुल चौधरी ने कहा कि जो उसका मामा न कर सका, वह भांजी ने कर दिखाया। मैंने भी देश सेवा में जाने के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन अफसोस नहीं जा पाया। मेरी भांजी आस्था ने वह सपना पूरा कर दिया। अपने जुनून से दुनिया से हटकर खुद को साबित किया है जो हमारे लिए गौरव का पल है। मामी ज्योति सिंह ने बताया कि आस्था के सपनों की उड़ान इतनी है जिसके बारे में सोचना भी मुश्किल है। अपने लक्ष्य पर निशाना साधे रखा। उसकी पर्सनेलिटी उसके पद के अनुरूप हैए जो दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी ने उतारी आस्था की नजर

दादी रामबीरी ने आस्था को देखते ही गले से लगा लिया और उसका माथा चूमने लगीं। वह काफी देर तक उसे गले लगाए रही। दादी ने पोती की नजर भी उतारी और कहा कि जिंदगी में आस्था को किसी की नजर नहीं लगेगी। वह आगे बढ़ती रहेगी। वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने आस्था की आरती उतारी। वहां कोई भी पहुंचता तो आस्था के इतिहास रचने पर गौरवान्वित महसूस करता था।

बेटियों को देने लगे आगे बढ़ने की प्रेरणा।

आस्था पूनिया के इतिहास रचने से गांव की बेटियों व बेटों में देश सेवा का जज्बा पैदा हुआ है। अब हर कोई अपने बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है। युवा मोनू पूनिया का कहना है कि आस्था के जज्बे को देखकर बाकी युवा भी अब देश सेवा के लिए पढ़कर आगे बढ़ने की बात कहते हैं। युवा अजय का कहना है कि यह गांव के लिए यह गौरव का पल है। गांव को जितना सम्मान अब मिला है, उतना शायद कभी नहीं मिला। सभी बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मोहित यादव का कहना है कि गांव के काफी युवा देश सेवा के लिए सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी गांव की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed